कोहली के शानदार शतक से लंका में बजाया डंका, सीरीज पर कब्जा

कोलंबो.मैन आफ द मैच विराट कोहली (१२८*) के शानदार शतक और सुरेश रैना (५८*) के पांचवें विकेट के लिए १४६ रन की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को ४६ गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में ३-१ से जीत ली। सीरीज का आखिरी वनडे चार अगस्त को खेला जाएगा। भारत की वनडे क्रिकेट में यह ४००वीं जीत है।
भारत ने ४२.२ ओवर में चार विकेट पर २५५ रन बनाकर श्रीलंका के आठ विकेट पर २५१ रन के स्कोर को पार कर लिया। कोहली और रैना के बीच १८.४ ओवर में १४६ रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी हुई। रैना ने तिलकरत्ने दिलशान की गेंद पर भारत के लिए विजयी चौका मारा।
श्रीलंका के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और गौतम गंभीर पहले ही ओवर में लसित मङ्क्षलगा की यार्कर पर बोल्ड हो गए। वीरेन्द्र सहवाग ने २९ गेंदों में छह चौकों की मदद से तेजतर्रार ३४ रन बनाए। रोहित शर्मा लगातार चौथे मैच में नाकाम रहे और चार रन बनाकर नुवान प्रदीप की गेंद पर पगबाधा हो गए।
श्रीलंका की पारी में चार विकेट लेने वाले मनोज तिवारी ने ३८ गेंदों में दो चौकों की मदद से २१ रन बनाए। भारत का चौथा विकेट २४वें ओवर में १०९ केस्कोर पर गिर गया। ऐसे नाजुक हालात में कोहली और रैना ने जिम्मेदारी संभाली और अविजित शतकीय साझेदारी निभाकर भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।
स्कोर बोर्ड
श्रीलंकापारी रन गेंद 4 6
थरंगा स्टं धोनी बो आश्विन 51 73 4 1
दिलशान कै धोनी बो डिंडा 42 48 7 0
थिरिमन्ने बो आश्विन 47 69 0 0
चंडीमम कै पठान बो तिवारी 28 32 2 0
जयवर्धने कै धोनी बो सहवाग 3 3 0 0
मैथ्यूज कै कोहली बो तिवारी 14 34 1 0
मेंडिस बो तिवारी 17 16 2 0
परेरा कै रैना बो तिवारी 2 3 0 0
हैराथ अविजित 17 15 1 1
मलिंगा अविजित 15 7 0 2
अतिरिक्त-15
कुल- 50 ओवर में आठ विकेट 251 रन, विकेटपतन-1-91, 2-102, 3-152, 4-155, 5-190, 6-213, 7-218, 8-219, गेंदबाजी- जहीर खान 6-0-36-0, इरफान पठान 6-0-27-0, अशोक डिंडा 6-0-28-1, विराट कोहली 2-0-7-0, वीरेंद्र सहवाग 8-1-38-2, आर आश्विन 10-1-46-2, मनोज तिवारी 10-1-61-4, रोहित शर्मा 2-0-6-0.
भारतरन गेंद 4 6
गंभीर बो मलिंगा ० ५ ० ०
सहवाग कै सेननायक बो मैथ्यूज ३४ २९ ६ ०
कोहली अविजित १२८ ११९ १२ १
रोहित शर्मा पगबाधा प्रदीप ४ १४ ० ०
मनोज तिवारी पगबाधा मेंडिस २१ ३८ २ ०
सुरेश रैना अविजित ५८ ५१ ४ १
अतिरिक्त-१०
कुल- 42.2 ओवर में चार विकेट पर २५५ रन, विकेटपतन- १-०, 2-52, 3-60, 4-109, गेंदबाजी- मलिंगा 8-1-41-1, परेरा 6-0-51-0, मैथ्यूज 6-1-18-1, प्रदीप 8-0-52-1, हैराथ 7-0-44-0, मेंडिस 6-0-37-1, दिलशान 1.2-0-10-0.
PHOTOS:हमारी बेहतरीन बल्लेबाजी और उनकी खराब फील्डिंग से सीरीज पर कब्जा
धोनी और सचिन का साथ छोड़ेंगे खिलाड़ी, गंभीर को भी लगेगा झटका!
कब तक टीम का कबाड़ा करेगा सचिन के शहर का ये 'FLOP' बल्लेबाज







