क्रिकेट के मैदान में वैसे तो खिलाड़ियों के साथ दर्शकों का भी फोकस सिर्फ खेल पर रहता है लेकिन वह खेल ही क्या जिसमें रोमांच न हो और इस रोमांच के बीच कुछ पल ऐसे भी होते हैं जो यकायक ही कैमरे में कैद हो जाते है और बन जाते हैं हंसी या सुर्खियों का कारण।
यह भी सच है लाइव टेलीकास्ट ने खेलों की लोकप्रियता को नई व ऊंचाइयां दी हैं लेकिन कई बार कैमरे की नजर खेल से हट जाती है और कैमरे में कैद हो जाते हैं ऐसे ही दिलचस्प नजारे। वैसे भी कहा जाता है नजर हटी तो दुर्घटना घटी।
आइए तस्वीरों में देखें क्रिकेट के मैदान की कुछ ऐसी ही हसीन दुर्घटनाएं जो खेल से थोड़ा अलग हैं लेकिन हैं बड़ी दिलचस्प...