OMG OVER: वनडे इतिहास में फिर नहीं दिखा ऐसा नजारा
Dainikbhaskar.com
| Jul 24, 2012, 15:28PM IST

उदाना ने अपने करियर के पहले ही ओवर में 16 रन लुटा दिए। सहवाग ने उनकी लय बिगाड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन आउट फील्ड स्लो होने के कारण वे थोड़े भाग्यशाली रहे और गेंदें बाउंड्री से पहले ही रोक ली गईं। ओवर में आमतौर पर 6 गेंदें डाली जाती हैं, लेकिन 5 वाइड गेंद डाल कर उदाना ने अपने पहले ओवर को कुछ ज्यादा ही लंबा कर लिया। मैच के दूसरे ओवर में कुल 11 गेंदें डाली गईं।
एक समय ऐसा लग रहा था कि उदाना को ओवर कभी समाप्त ही नहीं होगा, लेकिन आखिरकार वे किसी तरह सही गेंद डालने में सफल हुए।
उदाना के इस ओवर में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी के सबसे लंबे ओवर की याद ताजा कर दी। आइए, एक नजर डालते हैं वनडे और टेस्ट इतिहास के दो सबसे लंबे ओवरों पर...






