खेल डेस्क. वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही फिजा में मोहब्बत का रंग घुल गया है। इस हसीन मौसम में जब हर ओर सिर्फ प्यार की बयार बह रही है, ऐसे में हमारे क्रिकेटर्स पीछे रह जाएं, यह बात मुमकिन नहीं।
क्रिकेट के खेल में हिट होते ही एक खिलाड़ी के पास जो चीज सबसे पहले आती है वह है ग्लैमर। जींस के ब्रांड के साथ ही उनके लव अफेयर्स का स्टेंडर्ड भी कुछ उतना ही हाई-फाई हो जाता है।
अगर आपको लगता है कि बॉलीवुड ब्यूटीज पर सिर्फ आज के युवा क्रिकेटर फिदा होते हैं, तो जनाब आप एक बड़ी गलतफहमी में हैं। सर गैरी सोबर्स से लेकर युवराज सिंह तक इन हॉटीज के हुस्न के आगे क्लीन बोल्ड हो चुके हैं।
कुछ ने तो बॉलीवुड को अपना दिल देकर हीरोइनों को अपनी अर्धांगिनी बना लिया, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी बॉलीवुड के साथ प्यार की पिच पर स्टंप आउट हो कर घर की पवेलियन में लौट गए।
कुछ अफेयर्स ने तो इन क्रिकेटरों की शादीशुदा को टूटने की कगार तक पहुंचा दिया, तो कुछ सफलता की सीढ़ी चढ़ने के बाद लुढ़क गए।
आगे क्लिक कर जानिए, बॉलीवुड और हॉलीवुड की बालाओं के साथ कब-कब हुआ क्रिकेटरों का नैन-मटक्का...