मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर
टीम इंडिया के सबसे यंग कप्तान रहे मरहूम मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की प्रेम कहानी सबसे रसीली है। परिवारों के विरोध के बावजूद मंसूर ने शर्मिला को अपनी बेगम बनाया था। प्यार के दुश्मनों ने तो बद्दुआ दी थी कि महज एक या दो साल में यह प्रेम कहानी खत्म हो जाएगी, लेकिन पटौदी और शर्मिला की जोड़ी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गई।
पटौदी ने 27 दिसंबर 1969 को शर्मिला के साथ निकाह किया था। यह शादी मंसूर की आखिरी सांस तक हंसती खेलती रही।