खेल डेस्क. टीम इंडिया में एंट्री के लिए युवा खिलाड़ी बेताब रहते हैं। एक बार टीम में शामिल हो भी जाएं, तो वहां टिके रहना उससे भी बड़ी चुनौती होती है। इन सब मुश्किलों को पार कर आज अपना दम दिखा रहे हैं बंगाल के मनोज तिवारी।
देश के सफलतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली के राज्य से ताल्लुक रखने वाले मनोज अपना ध्यान भटकने नहीं देते। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच से ठीक पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मीडिया से रूबरू होने तिवारी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा। यहां मैच से ज्यादा उनके टीम इंडिया में वापसी को लेकर रहे संघर्ष पर अधिक चर्चा हुई।
आइए, जानते हैं कैसा रहा इस उभरते स्टार खिलाड़ी का संघर्ष....