HERO: पीछा करते-करते थक जाएंगे धोनी, नहीं छू पाएंगे इस चैंप का रिकॉर्ड

खेल डेस्क. साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर ने खेल के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखवाया है। पांच साल पहले आज (10 अक्टूबर) ही के दिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा किया था, जिसे दोहरा पाना प्रेजेंट विकेटकीपर्स के लिए दूर की कौड़ी साबित हो सकता है।
बाउचर ने जो रिकॉर्ड्स विकेटकीपिंग में बनाए हैं, टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपिंग कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन तक पहुंचने का सिर्फ ख्वाब ही देख सकते हैं।
इसी साल जुलाई में बायीं आंख चोटिल होने के कारण क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बाउचर ने 10 अक्टूबर 2007 को टेस्ट क्रिकेट में अपना 400वां शिकार किया था। उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर ही साउथ अफ्रीका पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सका था।
बाउचर के अलावा टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक शिकार सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के स्टार विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट कर पाए थे।
दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर के तौर पर रिटायर होने वाले बाउचर ने अपने दस्तानों के कमाल से कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, लेकिन एक चोट के कारण वे सबसे खास कीर्तिमान बनाने से चूक गए।
किस रिकॉर्ड से चूके बाउचर? कैसे बाउचर ने दिलाई थी पाकिस्तान पर अपनी टीम को जीत? कैसे खत्म हुआ करियर? आइए, जानते हैं इस सुपर विकेटकीपर के करियर से जुड़ी खास बातें...






