दुबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में हुए स्टिंग ऑपरेशन में बेनकाब हुए 6 अंपायरों के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। आईसीसी का यह सस्पेंशन इस मामले की जांच पूरी होने तक लागू रहेगा। आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि सभी 6 अंपायरों के खिलाफ उनके क्रिकेट बोर्ड जांच करेंगे।
निजी टीवी चैनल इंडिया टीवी ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के 6 अंपायरों को बेनकाब करने का दावा किया था। (हार के साइड इफेक्ट्स: जयवर्धने ने छोड़ी कप्तानी)
स्टिंग में श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के 6 अंपायरों के अलावा पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों पर तमाम तरह के आरोप लगे हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने वाली वहां की टीम ढाका ग्लेडिएटर्स के मीडिया मैनेजर मिन्हाजुद्दीन खान ने ताज़ा स्टिंग में कई सनसनीखेज दावे किए हैं। खान ने कैमरे पर माना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अजहर महमूद श्रीलंका प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग कर रहा था। ('फ्लॉप' फ्लेचर ने डुबोई टीम इंडिया की नैया)
मिन्हाजुद्दीन ने यह दावा भी किया है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, राणा नावेद (दोनों तस्वीर में)और अहमद शहजाद आफ्टर मैच पार्टियों के बाद कॉल गर्ल्स को अपने कमरों में ले जाते थे। मिन्हाज ने यह दावा भी किया है कि बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल अक्सर दुबई और मलेशिया छुट्टियां मनाने जाते हैं और बांग्लादेश से हवाला के जरिए पैसे मंगाते हैं। (STING: सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट ने फर्जी दस्तखत कर फंड हड़पे)