जवानी में बनाया था ऐसा रिकॉर्ड... रिटायर हो कर भी हैं बॉस
Dainikbhaskar.com
| Sep 20, 2012, 15:41PM IST

दुनिया के बेस्ट ओपनर्स में शुमार हेडन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2009 में संन्यास लिया था, लेकिन वे आईपीएल और बिग बैश जैसे लीग टूर्नामेंट्स में सक्रिय थे। 41 साल के हेडन ने एक बयान में कहा, "मैं अब पिच पर नहीं उतरूंगा, लेकिन ब्रिसबेन हीट और बिग बैश लीग को बढ़ावा देने के लिए अपना योगदान देता रहूंगा। सक्रिय क्रिकेट के अंतिम अध्याय को बंद करना मेरे लिए बेहद मुश्किल फैसला था, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि अब मैं अगली पीढ़ी को इस खेल की बारीकियों से अवगत करवाऊंगा।"
हेडन का करियर रिकॉर्ड्स और कॉन्ट्रोवर्सीज से भरा रहा है। टेस्ट से लेकर टी-20 तक उनके बल्ले ने उसी रफ्तार से रन उगले हैं। बल्ले से ब्लास्टर और मैदान के बाहर बहुत शालीन रहे हेडन का नाम ऑस्ट्रेलिया के लेजेंड्री क्रिकेटर के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा।
आइए, जानते हैं हेडन के करियर से जुडी़ कुछ बेहद खास बातें...






