खेल डेस्क. टीम इंडिया के स्टार चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट करियर की शुरुआत के साथ ही लाइफ की नई पारी भी स्टार्ट कर दी। प्यार के पर्व वैलेंटाइन्स डे पर उन्होंने पूजा पाबारी को अपना बना लिया।
हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी के कार्ड पर जो तारीख लिखी जाती है उसके अगले दिन ही दूल्हा-दुल्हन पति-पत्नी बनते हैं। पुजारा ने पूजा संग वरमाल तो 13 तारीख को बदली, लेकिन फेरे उन्होंने रात 12 बजे वैलेंटाइन्स डे लगने के बाद ही लिए।
सही मायनों में पूजा और चेतेश्वर वैलेंटाइन्स डे पर ही एकदूजे के हुए।
पूजा जामनगर की रहनेवाली हैं। उन्होंने मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।
पूजा को अपना बनाने के लिए ही पुजारा ने ईरानी ट्रॉफी के मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वार्म अप मैच में भी हिस्सा नहीं लिया।
आगे क्लिक कर देखिए, पुजारा की पूजा की खास तस्वीरें