पर्थ. ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। इस फैसले से जहां एक ओर क्रिकेट वर्ल्ड में सचिन तेंडुलकर के रिटायरमेंट की बहस गरम हो गई, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम का ड्रेसिंग रूम गमगीन सा हो गया।
हद तो तब हो गई जब खुद कप्तान माइकल क्लार्क अपने जज्बातों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काबू नहीं रख पाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के निर्णायक टेस्ट मुकाबले से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान वे पोंटिंग को लेकर भावुक हो गए।
क्लार्क की इस अदा ने सभी खेल प्रेमियों के दिलों को छू लिया। उन्हें देख कर सभी मीडियाकर्मी हैरान थे।
क्या हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस में? क्या किया क्लार्क ने? जानिए पूरा वाकया तस्वीरों में...