खेल डेस्क. वैलेंटाइन के प्यार भरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर चेन्नई की गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। धोनी एंड कंपनी से टक्कर लेने यहां पहुंचे क्लार्क के 'जवान' 22 तारीख से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में अपना दमखम दिखाएंगे।
मेजबान टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेडी लक का धनी कहा जाता है। साक्षी से संबंध जुड़ने के बाद से धोनी लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। लेकिन इस X फैक्टर की ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास भी कमी नहीं।
फिर चाहे बात कप्तान माइकल क्लार्क की जीवनसंगिनी काइली बोल्डी की हो या फिर स्टार बॉलर मिचेल जॉनसन की गर्लफ्रेंड जैसिका ब्राटिच की, कंगारू क्रिकेटरों के पास भी लेडी लक है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फील्ड पर जितने जुझारू दिखते हैं, उतने ही कर्मठ वे प्यार की पिच पर भी हैं।
आगे क्लिक कर मिलिए, ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ियों के साथ जुड़ी हसीनाओं से...