खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम में हो रहा है। मेहमान कप्तान माइकल क्लार्क एक अटैकिंग और जिम्मेदार खिलाड़ी की इमेज के साथ यहां आए हैं। कप्तानी संभालने के बाद से उनके स्वभाव में आए पॉजिटिव चेंज से सभी प्रभावित हैं।
फिर चाहे बात इंडिया की हो या ऑस्ट्रेलिया की, हर खेल प्रेमी क्लार्क की तारीफ करते नहीं थकता। लेकिन उनके गंभीर क्रिकेटर के पीछे छिपे नटखट इंसान का चेहरा कम ही लोगों ने देखा है।
साल 2006 में माइकल क्लार्क एक अंजान ब्लॉन्ड महिला के साथ शराब पीते बार में देखे गए थे। उनके ऐसी हालत में कैमरे में कैद होने के बाद उनके ऑफ द फील्ड बिहेवियर की जम कर आलोचना हुई थी।
यही नहीं, कई बार वे फैशन शो में रैम्प वॉक करते हुए भी नजर आए।
अब क्लार्क ने अपनी उस इंमेज को पीछे छोड़ते हुए एक जिम्मेदार कप्तान की छवि बनाई है।
आगे क्लिक कर देखिए, ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तानों के कुछ शरारती और डर्टी अंदाज...