सिडनी. मैन ऑफ द मैच जैकसन बर्ड की घातक गेंदबाजी और विकेटकीपर मैथ्यू वेड की बेहतरीन शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट 5 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही मेजबान ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से धो दिया।
दूसरी पारी में 278 रन पर ऑल आउट हुए श्रीलंका ने मेजबान के सामने 141 रन का मामूली लक्ष्य रखा था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
मैन ऑफ द मैच रहे जैकसन बर्ड ने मैच में 117 रन देकर 7 विकेट चटकाए। विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने पहली पारी में नाबाद 105 रन की पारी खेल कर जीत में अहम योगदान दिया।
होबार्ट में 137 रन और मेलबर्न में पारी व 201 रन की शिकस्त झेलने वाली मेहमान टीम श्रीलंका पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ी हुई थी। सिडनी में भी टूरिंग टीम का घटिया प्रदर्शन जारी रहा और उसे आखिरी टेस्ट में 5 विकेट की हार का सामना करना पड़ा।
सिडनी टेस्ट मिस्टर क्रिकेट के नाम से मशहूर रहे माइक हसी का विदाई मैच था। टीम ने इस मैच में जीत दर्ज कर हसी को हीरो जैसी विदाई दी। हालांकि, वे अपने आखिरी मैच में कोई करिश्माई प्रदर्शन नहीं कर सके। हसी पहली पारी में कुल 25 रन बना कर रन आउट हुए थे। उसके बाद दूसरी पारी में वे 27 रन बना कर नाबाद रहे।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे माइक हसी की विदाई को ऑस्ट्रेलिया ने बनाया खास...