पर्थ. साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से रिकी पोंटिंग के आखिरी टेस्ट मैच को एक बुरा ख्वाब बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। मैच के दूसरे ही दिन मेजबान को महज 163 रन के छोटे से स्कोर पर समेट कर प्रोटीज टीम ने दिखा दिया कि वे नंबर 1 ऐसे ही नहीं बने।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। हाशिम अमला 99 और जैक कैलिस 17 रन बना कर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान टीम पर 292 रन की बढ़त हासिल कर ली और उसके 8 विकेट सुरक्षित हैं।
मैच के पहले दिन प्रोटीज टीम को 225 रन पर समेट कर माइकल क्लार्क एंड कंपनी खुद को मैच में आगे समझ रहे थे, लेकिन दूसरे दिन डेल स्टेन की अगुवाई में मेहमान टीम के गेंदबाजों ने उसे धूल चटा दी।
विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने 7 चौकों और 3 छक्कों से सजी 68 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन यह साउथ अफ्रीका के पहली पारी में बनाए 225 रन के स्कोर को पार करवाने के लिए नाकाफी रही।
स्टेन ने सीरीज में धांसू वापसी करते हुए 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वर्नॉन फिलेंडर ने 2 और मॉर्ने मॉर्केल ने 1 विकेट हासिल किया। स्पिनर रॉबिन पीटरसन ने पुछल्ले बल्लेबाजों को सस्ते में समेटते हुए 3 विकेट झटके।
अपना आखिरी मैच खेल रहे पोंटिंग महज 4 रन बना कर फिलेंडर की गेंद पर LBW आउट हुए।
मैच में मेजबान की हालत खस्ता है। साउथ अफ्रीका ने बड़ी जीत की पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के जज्बे ने सभी का दिल जीत लिया।
मिचेल जॉनसन ने प्रोटीज ओपनर अलवीरो पीटरसन को आउट करने के लिए एक शानदार कैच लपका। उन्होंने अपनी ही गेंद पर जिस प्रकार पीटरसन को आउट किया वह काबिल-ए-तारीफ रहा।
तस्वीरों में देखिए, कैसे पलभर में जाबांजी दिखा कर जॉनसन ने कैसे फूंकी ऑस्ट्रेलिया में जान...
आगे तस्वीरों पर क्लिक कर देखें LIVE VIDEO