खेल डेस्क. इंग्लैंड को वनडे सीरीज में पटखनी देने के बाद अब धोनी ब्रिगेड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलने के बाद अब धुरंधरों को कंगारुओं से टकराना होगा।
माइकल क्लार्क की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ भारत आएगी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 फरवरी से चेन्नई में खेला जाएगा।
भारतीय बल्लेबाज आज कल रफ्तार और स्पिन दोनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। जेम्स एंडरसन ने टेस्ट में और स्टीवन फिन ने वनडे में धोनी ब्रिगेड को नानी याद दिला दी थी। अब बारी है ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की।
टीम इंडिया के खिलाफ कंगारुओं का सबसे बड़ा हथियार होंगे मिचेल जॉनसन। इस बेहतरीन फास्ट बॉलर का दम दुनिया देख चुकी है। 31 साल के जॉनसन महज 50 टेस्ट मैचों में 30.63 की औसत से 205 विकेट चटका चुके हैं। भारत के खिलाफ खेले 10 मैचों की 20 पारियों में उन्होंने 37 विकेट झटके हैं। इसमें से 21 विकेट उन्होंने भारतीय मैदानों पर ही लिए हैं।
आईपीएल टीम मुंबई इंडियन के सदस्य रहे जॉनसन के इस जलवे के पीछे उनकी स्पोर्ट्स क्वीन वाइफ जेसिका ब्राटिच हैं।
जॉनसन की जान न सिर्फ सुंदरता के मामले में सभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को कॉम्पलेक्स देती हैं, बल्कि साथ ही वे खुद कराटे चैंपियन भी हैं।
उनकी यह खूबी भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी की पॉपुलारिटी के लिए चुनौती साबित हो सकती है।
आगे क्लिक कर जानिए, जॉनसन की जान जेसिका का खूबियां...