कराची. टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मुंह की खाने के बाद टीम पर पाकिस्तान के विरुद्ध होने वाली वनडे श्रृंखला में भी पिटने का खतरा मंडरा रहा है।
पाकिस्तान के वनडे कप्तान मिस्बाह उल हक और टी-20 स्किपर मोहम्मद हफीज ने धोनी एंड कंपनी को खुली चेतावनी दे डाली है। दोनों कप्तानों का दावा है कि वे एक खुफिया हथियार को भारत से मुकाबले के लिए तैयार कर रहे हैं।
यह सरप्राइज पैकेज हैं दुनिया के सबसे लंबे गेंदबाज मोहम्मद इरफान।
टीम इंडिया के लिए मोहम्मद इरफान ही सिर्फ एक खतरा नहीं। पाकिस्तान सात तेज गेंदबाजों के साथ भारत आएगा। पेसर्स के खिलाफ कमजोर भारतीय बल्लेबाजों के लिए अपने पड़ोसियों के इस खास हथियार से बचना बेहद मुश्किल होगा।
आगे क्लिक कर देखिए, भारतीय बल्लेबाजों को ठिकाने लगाने क्या हैं पाकिस्तान के सात खास हथियार...