खेल डेस्क. क्रिसमस के शुभ दिन से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांच शुरू हो रहा है। पांच साल बाद भारत आई पड़ोसी टीम 2007 की हार का बदला लेने के लिए बेचैन है, वहीं मेजबान टीम टेस्ट में हार को धोने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर प्रशंसकों का विश्वास फिर से जीतना चाहती है।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा ही टेंशन भरे होते हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं। इस गहमागहमी के बीच वे कभी कभार एक-दूसरे से ही गाली-गलौंच करने लग जाते हैं।
कुछ ऐसा ही नजारा 2005 में पाकिस्तान के भारत दौरे पर देखने को मिला था।
उस मैच में युवा महेंद्र सिंह धोनी को 'सीनियर' गेंदबाज आशीष नेहरा की गालियां खानी पड़ गई थीं। दिल्ली के रहने वाले नेहरा ने बेचारे धोनी पर गंदी-गंदी देसी गालियां बरसा दी थीं। वैसा सीन यदि वर्तमान में होता तो शायद नेहरा इतना बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
आगे क्लिक कर जानिए, आखिर क्यों नेहरा ने दी थीं धोनी को गालियां...