खेल डेस्क.इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में जारी टेस्ट मैच का दूसरा दिन शानदार रहा। एक ओर जहां कीवी गेंदबाजों ने सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के कीमती विकेट हासिल किए, वहीं दूसरी ओर विराट कोहली (93 रन) ने कप्तान धोनी (46) के साथ मिल कर मेजबान टीम के लिए दिन बचा लिया। इसी दौरान मैच में कुछ मजेदार वाकये भी हुए।
अपनी 46 रन की नाबाद पारी के दौरान धोनी बहुत कूल रहे। उन्होंने दो छक्के लगा कर क्रिकेटप्रेमियों में जोश भर दिया। साथ ही उन्होंने कीवी विकेटकीपर क्रगर वान विक के साथ कुछ ऐसे (तस्वीर में धोनी के पास से गेंद लेते वान विक) मस्ती भरे पल भी बिताए।
आइए, तस्वीरों में देखते हैं चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे टेस्ट का दूसरा दिन कैसे बना मजेदार...