खेल डेस्क. वैलेंटाइन्स डे पर वैसे तो सुबह से ही प्यार-मोहब्बत का माहौल रहता है, लेकिन शाम का सुरूर कुछ अलग ही होता है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में भी यह दिन थोड़ा खास है, स्पेशली 14 फरवरी की शाम।
2012 में भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, तब टेस्ट सीरीज में धोनी ब्रिगेड को मुंह की खानी पड़ी थी। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए वनडे ट्राइएंगुलर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने खेल प्रेमियों को थोड़ा बेहतर महसूस करवाया था।
14 फरवरी 2012 को श्रीलंका के खिलाफ एडिलेड ओवल के मैदान पर हुआ मुकाबला रोमांचक तरीके से टाई रहा था।
स्पोर्ट्स मीडिया ने उस मैच को श्रीलंकाई और भारतीय कप्तान के बीच हुई एक वैलेंटाइन डेट करार दिया था, जिसमें न कोई जीता, न कोई हारा।
उस मैच में कई प्यारभरे संयोग भी हुए थे। दोनों ही टीमों ने 9-9 विकेट गंवा कर 236-236 रन बनाए थे। भारत और श्रीलंका, दोनों ही टीमों के बॉलर्स ने मैच में 8-8 एक्सट्रा रन भी दिए थे।
उस मैच को देखने धोनी की पत्नी साक्षी भी स्टेडियम में मौजूद थीं।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, कप्तान धोनी और महेला जयवर्धने के बीच हुई उस वैलेंटाइन डेट का रोमांस (रोमांच)...