दुबई.टीम इंडिया के स्टार कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी लगातार पांचवीं बार आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल किए गए। इस बार उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उनके अलावा विराट कोहली और गौतम गंभीर भी इस स्पेशल टीम में शामिल हैं।
आईसीसी ने शुक्रवार को इस टीम का ऐलान किया। इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक और फास्ट बॉलर स्टीवन फिन को भी टीम में जगह दी गई है।
आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर विराजमान साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर इस टीम का हिस्सा नहीं बन सके। वर्तमान में नंबर 1 वनडे बैट्समैन हाशिम अमला और नंबर 3 बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस स्पेशल टीम में शामिल नहीं हो सके। इसके पीछे साउथ अफ्रीका का कम वनडे मैच खेलना हो सकता है।
आईसीसी अवार्ड्स का ऐलान आज (शनिवार) को किया जाएगा।
तस्वीरों में देखिए, कौन हैं आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर के 12 धुरंधर...