क्रिकेट और सिनेमा का सिजलिंग कॉम्बीनेशन सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल)आज से कोच्चि में शुरू हो रहा है। पहले मुकाबले में चेन्नई राइनोज का मुकाबला भोजपुरी दबंग से होगा वही आज के दूसरे मुकाबले में केरला स्ट्राइकर्स के सामने होंगे मुंबई हीरोज।
इस सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के वेब पार्टनर dainikbhaskar.com पर देखिए लीग से जुड़ी खास खबरें और तस्वीरें।
मुकाबले के लिए मुंबई के हीरोज कोच्चि पहुंच गए हैं। इन प्लेयर्स को मोटिवेट करने उनकी पत्नियां और गर्लफ्रेंड़स समेत अन्य बॉलीवुड फैन्स भी कोच्चि पहुंच रहे हैं।
इस बार लीग में आठ टीमें भाग ले रही हैं। इन्हें दो पूलों में रखा गया है। पूल ए में चैन्नई राइनोज, तेलगु वॉरियर्स, केरला स्ट्राइकर्स और वीर मराठी शामिल हैं। वहीं पूल बी में कर्नाटका बुल्डोजर्स , मुंबई हीरोज, बंगाली टाइगर्स और भोजपुरी दबंग हैं।
आइए तस्वीरों में देखें मुंबई हीरोज की टीम किस अंदाज में पहुंची कोच्चि और कैसे बन रही मुकाबले की रणनीति...