विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> National Selectors On Sunday To Pick The Squad For The Test Series Against Australia

सौवें टेस्‍ट से पहले भज्जी ने खेला 'माइंड गेम', कंगारू ने भी दिया करारा जवाब

1 of 7 Photos

ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में आने के साथ ही भज्जी ने मेंटली वॉर शुरू कर दिया है। भज्जी ने अपने चुने जाने के बाद कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया को बताएंगे कि टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जाता है।'  तो ऑस्‍ट्रेलिया के सलामी बल्‍लेबाज एड कोवान ने भी कहा है कि उनकी टीम की बल्‍लेबाजी में इतना दम है कि वे भारतीय स्पिनरों की धार कुंद कर सकते हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी से शुरू हो रहे टेस्‍ट सीरीज के दो मैचों के लिए टीम का ऐलान रविवार को किया गया है। टीम से गौतम गंभीर को बाहर रखा गया है। वहीं हरभजन की वापसी हुई है तो शिखर धवन को मौका मिला है। सुरेश रैना को भी टीम में नहीं लिया गया है। पढ़ें, 'पागल' प्रवीण कुमार विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को चोट के बाद भी शामिल कर नई गेंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका साथ देने
भुवनेश्वर कुमार और अशोक डिंडा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। (टीम के चयन पर उठते पांच सवाल)

दूसरी ओर अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सुरेश रैना और वसीम जाफर सिलेक्टर्स का भरोसा नहीं जीत पाए। वहीं जहीर खान  और उमेश यादव के चोटिल होने का भुवनेश्वकर कुमार और अशोक डिंडा को लाभ मिल गया।

गौतम गंभीर अब शिखर धवन के स्थान पर 16 से18 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ए टीम की कप्तानी करेंगे।

टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शिखर धवन, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मुरली विजय, अशोक डिंडा, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन।

आइए तस्वीरों में जाने वो कारण जिनके चलते हरभजन,  भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा, श्रीसंत के साथ मुरली विजय और शिखर धवन को ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के सामने मिला मौका...

ये भी पढ़ें

गिटार पर गजल गाने वाले अफजल की जिंदगी का सच, जानिए

इन 5 कारणों से उठे अफजल की फांसी पर सवाल!

फांसी के बाद भी 'अफजल' से नहीं छूट रहा पीछा

INSIDE STORY: कड़े फैसले के 4 बड़े किरदार

PHOTOS: फांसी का विरोध करने वालों की हुई पिटाई, मुंह पर कालिख भी पोती

परिवार ने मांगी कब्र पर इबादत की इजाजत

गुरु के चेहरे पर नहीं था कोई अफसोस, आखिरी 12 घंटों का ब्‍यौरा पढ़ें

अफजल को फांसी: शिंदे ने हड़बड़ में कर दी गड़बड़

फांसी से पहले अफजल ने मांगी थी कुरान, पढि़ए- उसके अंतिम पलों का ब्‍यौरा

तिहाड़ में ही दफन किया गया अफजल!

 

 

11 फरवरी की टॉप फाइव खबरें 
 

 

 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment