ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में आने के साथ ही भज्जी ने मेंटली वॉर शुरू कर दिया है। भज्जी ने अपने चुने जाने के बाद कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया को बताएंगे कि टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जाता है।' तो ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एड कोवान ने भी कहा है कि उनकी टीम की बल्लेबाजी में इतना दम है कि वे भारतीय स्पिनरों की धार कुंद कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के दो मैचों के लिए टीम का ऐलान रविवार को किया गया है। टीम से गौतम गंभीर को बाहर रखा गया है। वहीं हरभजन की वापसी हुई है तो शिखर धवन को मौका मिला है। सुरेश रैना को भी टीम में नहीं लिया गया है। पढ़ें, 'पागल' प्रवीण कुमार विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को चोट के बाद भी शामिल कर नई गेंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका साथ देने
भुवनेश्वर कुमार और अशोक डिंडा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। (टीम के चयन पर उठते पांच सवाल)
दूसरी ओर अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सुरेश रैना और वसीम जाफर सिलेक्टर्स का भरोसा नहीं जीत पाए। वहीं जहीर खान और उमेश यादव के चोटिल होने का भुवनेश्वकर कुमार और अशोक डिंडा को लाभ मिल गया।
गौतम गंभीर अब शिखर धवन के स्थान पर 16 से18 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ए टीम की कप्तानी करेंगे।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शिखर धवन, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मुरली विजय, अशोक डिंडा, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन।
आइए तस्वीरों में जाने वो कारण जिनके चलते हरभजन, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा, श्रीसंत के साथ मुरली विजय और शिखर धवन को ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के सामने मिला मौका...
ये भी पढ़ें
गिटार पर गजल गाने वाले अफजल की जिंदगी का सच, जानिए
इन 5 कारणों से उठे अफजल की फांसी पर सवाल!
फांसी के बाद भी 'अफजल' से नहीं छूट रहा पीछा
परिवार ने मांगी कब्र पर इबादत की इजाजत
अफजल को फांसी: शिंदे ने हड़बड़ में कर दी गड़बड़
फांसी से पहले अफजल ने मांगी थी कुरान, पढि़ए- उसके अंतिम पलों का ब्यौरा
तिहाड़ में ही दफन किया गया अफजल!
11 फरवरी की टॉप फाइव खबरें