खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के लिए संडे को हुई नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने जम कर पैसा बहाया। पांच घंटे तक हुई नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने 101 में से 37 क्रिकेटर खरीदे। आईपीएल-6 के लिए हुए ऑक्शन में 11.89 मिलियन डॉलर्स खर्च किए गए। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल 1 मिलियन डॉलर में बिक कर इस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी ने जहां सबसे ज्यादा दौलत बहाई, वहीं कोलकाता नाइटराइ़डर्स के शाहरुख खान ने किफायत दिखाते हुए सबसे कम खर्च किए।
विजय माल्या और प्रिटी जिंटा में भी खिलाड़ियों पर धन लुटाने को लेकर होड़ दिखी, वहीं नई टीम हैदराबाद सनराइजर्स के मालिक भी ऊंची खरीद करने वालों में शुमार रहे।
पुणे सहारा वारियर्स के सुब्रतो रॉय भी पैसे का दम दिखाने में किसी से पीछे नहीं रहे।
आगे क्लिक कर जानिए, किस फ्रेंचाइजी ने लुटाए कितने करोड़