विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> New Zealand Vs Sri Lanka t20 World Cup 2012

LIVE: न्यूजीलैंड ने चुनी पहले बल्लेबाजी

Dainikbhaskar.com | Sep 27, 2012, 15:10PM IST
 
 


पल्लेकल.  तिलकरत्ने दिलशान की बेहतरीन बल्लेबाजी और लसित मलिंगा की संयमित गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराया।
 
वहीं वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। (पढ़िए स्कोर)
 
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 174 रन बनाए। ओपनर रॉब निकोल ने बेहतरीन 58 रन की पारी खेली।
 
जवाब में श्रीलंका ने भी 20 ओवरों में 6 विकेट गंवा कर 174 रन बनाए। दिलशान ने धुआंधार 76 रन की पारी खेली, लेकिन 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर वे रन आउट हो गए। आखिरी ओवर में मेजबान को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर थिरिमने ने चौका लगा कर स्कोर 174-174 रन पर बराबर कर दिया। अंतिम गेंद पर थिरिमने के रन आउट होने से मैच टाई हो गया।
 
सुपर ओवर का रोमांच
 
स्कोर बराबर होने पर नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों पर 13 रन बनाए। इस सुपर ओवर में श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने चौथी गेंद पर रन आउट हुए।
 
14 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए कीवी बल्लेबाज 6 गेंदों पर 1 विकेट गंवा कर कुल 7 रन ही बना सके।
 
मैन ऑफ द मैच दिलशान
 
दिलशान ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए करियर की छठी हाफ सेंचुरी बनाई। उन्होंने 53 गेंदों पर 76 रन बनाए। 5 चौकों और 3 छक्कों से सजी पारी खेल कर वे 19वें ओवर में रन आउट हुए। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
 
 
टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा कवरेज, यहां पढ़ें

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment