विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Cricket Classic >> News For Sachin Tendulkar News

वनडे से संन्यास के बाद और युवा हुए सचिन, अब कंगारुओं को पिलाएंगे पानी

1 of 5 Photos
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद मनोवैज्ञानिक दबाव से मुक्त हो चुके हैं और घरेलू सीरीज में उनके ताजा प्रदर्शन को देखकर लगता है कि वह इस संन्यास के बाद पहले से कहीं ज्यादा युवा हो गए हैं। सचिन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हालांकि सचिन को सीधे तो कुछ नहीं कह पा रहे थे, लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर उनका कहना था कि क्रिकेट के बादशाह को अपने संन्यास के बारे में फैसला करना चाहिए। 
 
‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन ने दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अपने संन्यास की अचानक घोषणा कर सबको चौंका दिया था, लेकिन इसके बाद से प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया। 
 
 
रणजी में भी खूब बोला मास्टर का बल्ला
 
मास्टर ब्लास्टर ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी के क्वार्टर फाइनल में 108 और नौ रन, सेमीफाइनल में सर्विसेज के खिलाफ 56 रन और फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 22 रन बनाए। उन्होंने ईरानी ट्रॉफी मैच में शेष भारत के खिलाफ नाबाद 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। सचिन ने ईरानी ट्रॉफी की अपनी पारी से दिखा दिया कि 39 वर्ष का होने के बावजूद उनके भीतर रनों की भूख अब भी बाकी है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में कंगारुओं पर नकेल कसने के लिए तैयार हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और आगामी 24 अप्रैल को 40 वर्ष के होने जा रहे सचिन के लिए यह सीरीज अलग मायने रखेगी। वह एक प्रारूप से संन्यास लेने के बाद पहली बार किसी सीरीज में खेलने उतरेंगे। 
 
तेंडुलकर ने सबसे ज्यादा रन बनाए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
 
सचिन ने अपने 194 टेस्ट मैचों में 15,645 रन और 51 शतक बनाए हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 मैचों में 57.30 के औसत से 3,438 रन और 11 शतक बनाए हैं। अपने करियर में सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन ने ईरानी ट्राफी के अपने शतक से लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 81 शतकों के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी। 
 
टीमइंडिया के तेज गेंदबाजी कोच जो डेवेस ने कहा है कि सचिन तेंडुलकर का रुतबा आज भी अपने प्रशंसकों और साथी खिलाडिय़ों के बीच कायम है। जो डेवेस पिछले नौ महीनों से लगातार सचिन के साथ हैं। डेवेस ने यहां कहा कि सचिन के साथी खिलाड़ी उनकी हर मुद्रा की नकल करते हैं, यहां तक कि मास्टर ब्लास्टर की तरह टीम बस में अपने बैट लेकर सवार होते हैं। डावेस के अनुसार अभ्यास सत्रों में साफ नजर आता है कि अपनी उम्र के बावजूद सचिन हर चीज पर बारीक नजर रखते हैं और सर्वश्रेष्ठ की कोशिश करते हैं। डेवेस यह भी कहते हैं कि ड्रेसिंग रूम में सचिन की उपस्थिति भर से उनके साथी खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ जाता है। 
 

 


13 फरवरी की खास खबरें
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment