विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Pakistan Batting Struggles Again In Therd Test

PAK Vs SA: तीसरे टेस्ट में भी पाक बल्लेबाजों ने कटाई नाक

dainikbhaskar.com | Feb 23, 2013, 19:15PM IST
 
 


दक्षिण अफ्रीका की तेज पिचों पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो लगातार जारी है। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पाक के शीर्ष पांच बल्लेबाज 100 रन से पहले ही पवेलियन लौट गए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट की इस श्रंखला में पाक के क्लीन स्वीप की तैयारी कर ली है।

हालांकि पाक ओपनर्स मोहम्मद हफीज और इमरान फरहत शुरू में दम दिखाई तब ऐसा लगा कि पाक पिछले दो मैचों
की नाकामयाबी से इस बार पार पा जाए लेकिन जल्द ही यह गलतफहमी दूर हो गई और बल्लेबाजों ने तू चल मैं आया की कहानी दोहरा दी।

पाक का पहला विकेट 46 के योग पर इमरान फरहत के रूप में गिरा। फरहत ने 30 रन बनाए। दस रन बाद ही उनके साथी मोहम्मद हफीज भी पवेलियन चलते बने। अजहर अली 6 रन बनाकर फिलेंडर की गेंद पर बोल्ड हो गए और कप्तान मिस्बाह 10 रन ही बना सके। इसके बाद असद शफीक को स्टेन ने चलता किया।

 चाय के बाद पाक 100 रन पर पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था। अनुभवी यूनिस खान और सरफराज अहमद अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे किला लड़ा रहे थे।

इससे पहले एबी डीविलयर्स के शानदार शतक और रॉबिन पीटरसन के शानदार अर्धशतक के सहारे अफ्रीका 409 रनों के योग तक पहुंच गया।  डीविलियर्स ने 121 व फिलेंडर ने 74 रन बनाए। पाक के लिए युवा गेंदबाज राहत अली ने छह विकेट लिए।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment