विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Pakistan Cricket Team S Match Shifted To Cuttack From Mumbai

मुंबई में नहीं होंगे पाकिस्तान के मैच, कटक में करवाया गया इंतजाम

Dainikbhaskar.com | Jan 18, 2013, 18:57PM IST
 
 

नई दिल्ली. पाकिस्तान के साथ सीमा मसले को लेकर चल रही तनातनी के मद्देनजर पाकिस्तानी टीम के मुंबई में होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबलों को ओडिशा शिफ्ट किया गया है। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2013 के कुछ मुकाबले मुंबई में होने थे, लेकिन सीमा विवाद के बाद विरोध-प्रदर्शन के डर से पाकिस्तान के मैचों को शिफ्ट किया गया।
 
हालांकि, बीसीसीआई या आईसीसी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन टूर्नामेंट के डायरेक्टर सुरु नाइक ने इस बात की पुष्टि की। नाइक के मुताबिक मुंबई में आयोजित होने वाले सभी पाकिस्तान के मैच अब ओडिशा के कटक शहर में खेले जाएंगे।
 
पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप बी में है। जबकि भारत, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका को ग्रुप ए में रखा गया है।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाकिस्तान ने सीमा पर दो भारतीय जवानों की बर्बरता से हत्या कर दी थी। जिसके बाद दोनों देशों में तनातनी हो गई।
 
इस निंदनीय घटना के बाद पाकिस्तान के सभी हॉकी खिलाड़ियों को इंडियन हॉकी लीग से बाहर कर लौटा दिया गया। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने आई पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम भी विरोधियों के निशाने पर थी। मुंबई ने पाकिस्तानी टीम की मेजबानी से इंकार कर दिया था। गुजरात ने भी पड़ोसी टीम को अपनी जमीं पर मैच खेलने की इजाजत नहीं दी।
 
आयोजकों ने बीच का रास्ता निकालते हुए मैचों को ओडिशा के कटक शहर में करवाने का फैसला किया है। पहला मैच 28 जनवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुंबई में खेला जाना था। अब यह मैच कटक में आयोजित होगा।
 
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment