विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Pakistan Is Upset Over Team's Defeat

टीम की हार पर भड़का पाकिस्तान

dainikbhaskar.com | Oct 01, 2012, 19:08PM IST
 
 


कराची/कोलंबो. भारत के हाथों आठ विकेट से हार के बाद पाकिस्‍तान में खास से लेकर आम लोग अपनी टीम पर भड़के हुए हैं। (देखें, 25 BEST PHOTOS : T20 वर्ल्‍ड कप के कुछ खास पल) मीडिया और पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर भी अपनी टीम पर जमकर बरस रहे हैं।  


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कप्तान मोहम्मद हफीज के पहले बल्लेबाजी के फैसले की आलोचना की। पूर्व क्रिकेटर आमिर सोहेल ने कहा, 'पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए था कि भारत का मजबूत पहलू उसकी बल्लेबाजी है। वे बड़े लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। इसलिए सवाल उठता है कि पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी क्यों की?' (पढ़ें: पाकिस्‍तान की महिला टीम ने भारत को हराया)


पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास ने कहा, 'भारत के खिलाफ मैच से पहले आपको पूरी योजना बनानी चाहिए। लेकिन मैंने देखा कि विराट कोहली को रोकने के लिए पाकिस्तान के पास कोई प्लान नहीं था।'


इससे पहले पाकिस्तान की मीडिय ने भी अपनी टीम की जमकर लताड़ लगाई। द नेशन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी के पसंदीदा कप्तान के सही फैसले न ले पाने की वजह से पूरे मुल्क को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। अखबार के मुताबिक, 'पाकिस्तान के खिलाड़ी आसानी से मैच जीत सकते थे, लेकिन खिलाड़ियों के अतिआत्मविश्वास और खराब फील्डिंग की वजह से भारत ने आसानी से मैच जीत लिया। हफीज कड़े फैसले लेने में घबराते हैं। वे एक कन्फ्यूज प्रोफेसर की तरह लगते हैं।'



पाकिस्तान की हार के तुरंत बाद पाकिस्तान के मुलतान शहर में मैच देख रहे कुछ लोग आपस में लड़ बैठे। पाकिस्‍तानी टीम के प्रशंसकों के बीच पहले तू-तू मैं-मैं हुई फिर लात घूंसे भी चले। लोगों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। वहां पुलिस भी मौजूद थी लेकिन पाकिस्‍तानी टीम की हार नहीं पचा पा रहे प्रशंसकों को रोकना उनके बस की बात नहीं थी। कराची में भी कई लोग अफनी टीम से नाराज दिखे।


 


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment