विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Pakistan-South Afrika Second Test Match

दूसरे टेस्ट में भी बल्लेबाजों ने डुबो दी पाकिस्तान की नैय्या

dainikbhaskar.com | Feb 17, 2013, 19:40PM IST
 
 


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाक स्पिनर सईद अजमल के प्रयासों पर बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। दूसरी पारी में पाक बल्लेबाज डेल स्टेल, वर्नेन फिलेंडर और पीटरसन की तिकड़ी के आगे केवल 169 रन पर ढेर हो गए।

इस तरह अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 182 रन का लक्ष्य मिला है। अफ्रीका ने तीन विकेट के नुकसान पर १क्क् रन बना लिए हैं। सईद अजमल ने दूसरी पारी में भी स्मिथ और जैक कैलिस को पवेलियन लौटा दिया है।

इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी 169 रन पर सिमट गई। युवा बल्लेबाज अजहर अली (65) और मिस्बाह उल हक (44) के अलावा ककोई भी बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सका। ओपनर हफीज ओर जमशेद तो खाता भी नहीं खोल पाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए फिलेंडर ने चार और डेल स्टेन व पीटरसन ने तीन-तीन विकेट लिए। पाकिस्तान पहले टेस्ट में शर्मनाक तरीके से हार चुका है।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment