पल्लेकल.इमरान नजीर के तूफानी अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंच गया। पल्लेकल में हुए ग्रुप डी मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया।
मैन ऑफ द मैच इमरान नजीर ने बेहतरीन 72 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने 18.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 176 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
नासिर जमशेद 29 और कामरान अकमल 22 रन बना कर नाबाद रहे। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर कामरान ने विजयी चौका लगाया।
मैन ऑफ द मैच इमरान नजीर
इमरान नजीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज पचासा लगाया। उन्होंने महज 25 गेंदों पर 7 चौकों व 3 छक्कों की मदद से अपनी पारी के 50 रन पूरे किए। वे 72 रन की पारी खेल कर अबुल हसन की गेंद पर आउट हुए।
अराफात ने गेंद से की 'खुराफात'
यासिर अराफात ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने आतिशी पारी खेलने वाले शाकिब अल हसन का कीमती विकेट चटकाया।
भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान
इस जीत के साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज में पहुंच गया। उसका पहला मुकाबला 28 तारीख को नंबर 1 टीम साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद 30 तारीख को पाकिस्तान का सामना अपने चिरप्रतिद्वंद्वी भारत से होगा। तीसरा मुकाबला 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा।
बेकार गई शाकिब की पारी
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 176 रन का टार्गेट रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए रहीम एंड कंपनी ने 6 विकेट पर 175 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर पचासा पूरा किया। उन्होंने अपना 50वां रन छक्के के साथ हासिल किया। अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए।
बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। (पढ़िए, मैच रिपोर्ट)। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को गत 23 तारीख को हुए मुकाबले में 13 रन से सनसनीखेज जीत दर्ज की थी। (मैच रिपोर्ट)
तस्वीरों में देखिए, कैसी रही बांग्लादेश की पारी
पढ़िए, टी-20 वर्ल्ड कप पर टीम इंडिया का एनालिसिस... कैसे जीत सकती है टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप
टी-20 वर्ल्ड कप का स्पेशल कवरेज