लिली पर उठा दिया बल्ला
विवादों से मियांदाद का गहरा संबंध रहा है। एकबार मियांदाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डेनिस लिली पर बल्ला उठाने के लिए विवादों में आए थे। 13 नवंबर 1981 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में हुए टेस्ट मुकाबले में वे और लिली भिड़ गए थे। सबसे पहले लिली ने मियांदाद को पीछे से लात मारी थी। इसके बाद मियांदाद ने बल्ला उठा कर उन्हें मारने दौड़े थे।