इमरान खान से रही तनातनी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के साथ उनके संबंध अकसर तनावपूर्ण रहे। मियांदाद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इसका जिक्र किया था। उनके मुताबिक इमरान खान उनकी सफलता से जलते थे। इसी कारण एक बार इमरान खान ने उन्हें ट्रिपल सेंचुरी लगाने से महरूम कर दिया था।