टेस्ट में नंबर 1
मियांदाद पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अपने 17 साल के करियर में उन्होंने 52.57 की सर्वश्रेष्ठ औसत से 8,832 रन बनाए। मियांदाद ने 1993 में टेस्ट को अलविदा कहा था। तब से अब तक कोई अन्य बल्लेबाज इस आंकड़े को पार नहीं कर सका। मियांदाद के नाम 23 टेस्ट शतक और 43 अर्धशतक दर्ज हैं।