विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Patt Howard Confirms Rift Between Watson And Clarke

धोनी-सहवाग की तरह ही कड़वा रहा है वाटसन-क्लार्क का रिश्‍ता

Dainikbhaskar.com | Mar 13, 2013, 12:16PM IST
 
 

मोहाली. यहां होने जा रहे तीसरे टेस्‍ट मैच से पहले भारतीय टीम जम कर अभ्‍यास कर रही है (देखें तस्‍वीरें), लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के आपसी मतभेद खुल कर सामने आने लगे हैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर कप्तान माइकल क्लार्क ने अपने प्रतिद्वंद्वी शेन वाटसन को मोहाली टेस्ट से बाहर करवा दिया। क्लार्क भले ही वाटसन के साथ दोस्ती की बात कहें, लेकिन दोनों के बीच चल रही तनातनी अब ड्रेसिंग रूम से बाहर आ चुकी है और वाटसन टीम को छोड़कर जा चुके हैं। हालांकि वाटसन से पहले भी कप्तानों से विवाद के चलते नवजोत सिंह सिद्धू और लाला अमरनाथ का टीम से साथ दौरे के बीच में ही छूट गया था। 
 
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 0-2 से पिछड़ चुकी मेहमान टीम के खेमे में इस समय जो भी गतिविधियां हो रही हैं, वे पिछले साल भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की याद ताजा करती हैं। कुछ इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उप-कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बीच चल रही तनातनी सार्वजनिक हो गई थी।
 
जैसे धोनी और सहवाग आमने-सामने आने से कतरा रहे थे, ठीक उसी तरह वाटसन और क्लार्क भी पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे से नजरें नहीं मिला रहे।
 
क्लार्क ने की वाटसन की शिकायत
 
दोनों कंगारू दिग्गज भले ही कितनी भी सफाई क्यों न दें, शांति और दोस्ती की बात क्यों न करें, लेकिन चार खिलाड़ियों की बर्खास्तगी इसी झगड़े की ओर इशारा कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक माइकल क्लार्क ने कोच मिकी आर्थर से वाटसन की शिकायत करते हुए टीम के प्रति उनके समर्पण भाव पर सवाल भी उठाए थे। 
 
क्लार्क का कहना था कि वाटसन टीम को अपना शत प्रतिशत नहीं दे रहे। उन्हें वाटसन से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें थीं, लेकिन वे उस पर खरे नहीं उतर सके। (मोहाली में प्रैक्टिस करती ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की तस्‍वीरें देखिए)
 
यही नहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के परफॉर्मेंस मैनेजर पैट हार्वर्ड ने भी इस बात की पुष्टि कर दी कि वाटसन और क्लार्क के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। (सोशल मीडिया में उड़ रहा है कंगारुओं का मजाक)
 
पूर्व धुरंधर लगा चुके हैं क्लार्क पर आरोप
 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर साइमन कैटिच ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उनके करियर को बर्बाद करने के पीछे माइकल क्लार्क का हाथ है। कैटिच का कहना था कि जब तक क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं वे उन्हें टीम में कभी नहीं खेलने नहीं देंगे।
 
क्लार्क को कप्तानी मिलने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेलेक्शन कमेटी में कप्तान को एक अहम पोजिशन दी थी। कैटिच का आरोप था कि क्लार्क उस पावर का गलत इस्तेमाम करते हैं और खिलाड़ियों को अंदर-बाहर करते रहते हैं।
 
जॉनसन का न खेलना कर रहा है गुटबाजी की ओर इशारा
 
इन-फॉर्म तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का पहले दो टेस्ट मैचों में न खेलना और मोहाली टेस्ट ठीक पहले महज एक फॉर्म न भर पाने के कारण बर्खास्त किया जाना ऑस्ट्रेलियाई खेमे में गुटबाजी की ओर इशारा करता है।
 
क्लार्क ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर जॉनसन, पैटिंसन, वाटसन और ख्वाजा को बाहर करवा दिया। यह विवाद टेस्ट इतिहास की सबसे सफल टीम के भविष्य के लिए एक खतरे की घंटी दिख रहा है।
 
कोच ने भी खोली पोल
 
ऑस्ट्रेलिया के कोच मिकी आर्थर ने भी टीम के अंदर बढ़ रही अनियमितताओं के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की है। उन्‍होंने ब्‍लॉग के जरिए बताया है कि टीम के‍ खिलाडि़यों में पीठ पीछे चुगली करने और एटीट्यूड दिखाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है। टेस्ट टीम में बिगड़ते माहौल को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा, "यह एक बार की बात नहीं। कई बार खिलाड़ी अपनी छोटी बड़ी हरकतों से टीम का माहौल खराब करते हैं। जब आप ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं तो आपको उसके ऊंचे स्टेंडर्ड्स में ढल कर रहना होगा। कोई भी खिलाड़ी टीम और खेल से बड़ा नहीं है। नियम सबके लिए समान हैं।"
 
आर्थर ने चार खिलाडि़यों के सस्‍पेंशन को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक अहम पड़ाव बताया। उन्होंने कहा, "आगे चल कर जब हम फिर से टेस्ट की नंबर 1 टीम बन जाएंगे, तो इस पूरे वाकये को लोग हमारी टीम का टर्निंग प्वाइंट कहेंगे।"

 

सहवाग और धोनी के बीच हुआ था ऐसा किस्सा
 
पिछले साल जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब लगातार टेस्ट मैचों में पराजित होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच मतभेद की बात सार्वजनिक हो गई थी। दोनों सीनियर एक-दूसरे पर मीडिया में खुलेआम टिप्पणियां कर रहे थे। पर्थ में जब धोनी गो-कार्ट रेसिंग देखने गए, तो सहवाग होटल के अंदर प्रैक्टिस करते रहे। वीरू ने धोनी के एटीट्यूड पर सवाल खड़ा करते हुए मीडिया से कहा था कि अभी टीम को प्रैक्टिस करने की जरूरत है, न कि मौज-मस्ती करने की। धोनी और सहवाग के बीच मतभेद इतने बढ़ गए थे कि बीसीसीआई को खुद बीच में आकर मामला सुलझाना पड़ा था।

13 मार्च की प्रमुख खबरें

 

लैपटॉप स्क्रीन पर देखते ही खुलेगा ईमेल, दूर बैठे लड़के-लड़कियों के मूवमेंट भी कर सकेंगे महसूस

बुंदेलखंड का सच: सूखे ने 'लूटी' बेटियों से लेकर बीवियों तक की इज्जत

24 कमजोर देशों का कमाल, शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर में अमेरिका को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

क्लार्क ने वॉटसन के सस्पेंशन को ठीक बताया, पुजारा हुए चोटिल

विजेंदर ने मांगी छुट्टी, काहलों दिल्ली एयरपोर्ट से कनाडा ले जाता रहा ड्रग्स  

संबंधों की उम्र घटाने का भारी विरोध, फैसला टालना पड़ा  

राजा भैया के दो करीबी सीबीआई की रिमांड पर, दो को कुंडा से उठाया  

मेडिकल एंट्रेंस में अब बॉयोमैट्रिक सिस्टम

शिवसेना ने किया दरगाह दीवान का सम्मान, कहा- 'पाक पीएम का विरोध सच्ची देशभक्ति

 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment