हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम दो टी-20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलने आई थी। कई विवादों के बीच हुए इस दौरे में परिणाम हालांकि भारत के पक्ष में नहीं रहा लेकिन मैदान में दर्शकों की उपस्थिति ने यह साबित किया भारत और पाक के बीच मैच कितना अहम होता है।
यही नहीं कई पाक खिलाड़ी भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं और ये पाक क्रिकेटर भी भारत में अपने फैन्स क्लब को भली भांति जानते हैं। पूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान और वर्तमान क्रिकेटर शोएब मलिक ने तो भारतीय बालाओं से शादी तक कर ली।
हालांकि ये भी सच है कि जब-जब पाक क्रिकेट खिलाड़ियों के सिर पर सेहरा सजने की खबर आई हिंदुस्तान समेत अन्य देशों में कई दिल जरूर टूटे ।
आइए तस्वीरों में देखें पाकिस्तानी क्रिकेटरों के वो हसीन पल जब दूल्हे बन उनके सिर सेहरा सजा और वो हो गए किसी खास के...