Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Police Break-Up Gayle's Hotel Party, Three Women Arrested
गेल के कमरे में चल रही पार्टी में आई थीं तीन महिलाएं
Agency
| Oct 04, 2012, 07:36AM IST

कमरे में वेस्टइंडीज के तीन अन्य खिलाड़ी फिल एडवड्र्स, ए.रसेल और ड्वेन स्मिथ भी मौजूद थे। डिलक्स सिनमन ग्रैंड होटल से इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया
ज्ञातव्य है कि मैच फिक्सरों से बचने के लिए होटल के चारों ओर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं, फिर भी ये महिलाएं क्रिकेटरों के कमरे तक कैसे पहुंचीं, इसकी जांच हो रही है। वैसे पुलिस एवं होटल सूत्रों का कहना है कि तीनों ब्रिटिश महिलाएं वेस्टइंडीज के खिलाडिय़ों की मेहमान थीं।
इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि आईसीसी के दिशा-निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी होटल में गत 24 सितंबर को श्रीलंका का एक व्यक्ति दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों के कमरे में घुस आया था, जिसके बाद उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना और एक महीने की कैद की सजा सुनाई गई थी।






