मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 14 मार्च से खेला जाना है। चेन्नई और हैदराबाद में लगातार दो शिकस्त झेल चुकी ऑस्ट्रेलिया के लिए मोहाली में भी मैदान मारना आसान दिखाई नहीं दे रहा है।
वहीं इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में ऐशेज खेलना है लेकिन हालिया प्रदर्शन को लेकर टीम सिलेक्शन से लेकर कोच मिकी ऑर्थर तक पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे ज्यादा उंगलियां तो भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ कंगारू बल्लेबाजों की असफलता को लेकर उठाई जा रही हैं।
वहीं कोच मिकी ऑर्थर ने वर्तमान स्थितियों के लिए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और माइक हसी के एक निर्णय को जिम्मेदार माना है।
क्या है कोच के इस बयान के पीछे और कैसे ये दोनों हैं टीम की हालत के जिम्मेदार, पढ़िए आगे की स्लाइडों में ...