खेल डेस्क. पूरी दुनिया पर प्यार का खुमार लगातार चढ़ रहा है। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होते ही जवां प्रेमियों के मन कुलाचें भरने लगे हैं। ऐसे प्यार भरे मौसम में क्रिकेटर्स की डार्लिंग्स की चर्चा होना थोड़ा लाजमी सा हो जाता है।
मैदान पर डर्टी पिक्चर दिखाने वाले प्रवीण कुमार भले ही गलत कारणों से चर्चा में हैं, लेकिन उनकी पत्नी सपना भारतीय क्रिकेट की हॉटेस्ट WAGs में शुमार हो कर कमाल कर रही हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएट सपना चौधरी ने मेरठ के दबंग प्रवीण कुमार से नवंबर 2010 में शादी की थी।
आईपीएल मैच के दौरान सपना जब टाइट जींस और फिटिंग वाली व्हाइट शर्ट में अपने हबी प्रवीण के साथ दिखीं, तो यह तय हो गया कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी को कड़ी टक्कर देने वाली नई इंडियन WAG मैदान में आ चुकी है।
आगे क्लिक कर देखिए, सपना प्रवीण कुमार की कुछ खास तस्वीरें...