खेल डेस्क. हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 135 रन के अंतर से धोने के बाद भी कंगारू टीम की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दोनों टेस्टों में बुरी तरह से हारी ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन का पोस्टमॉर्टम होने लगा है और इसकी शुरुआत की है कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने। उन्होंने अपनी ही टीम की धुलाई शुरू कर दी है। वॉर्न ने गेंदबाजों से लेकर चयनकर्ताओं तक किसी को नहीं छोड़ा। पहले उन्होंने ट्विटर पर टीम इंडिया जीत की बधाई दी और इसके बाद कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स के लिए विकेट के बीच की दूरी और विकेटों की लंबाई भी बढ़ा दी जानी चाहिए जिससे उन्हें कुछ विकेट मिल सकें।
वहीं मंगलवार को टीम इंडिया ने दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के इतिहास में दूसरी
सबसे बड़ी जीत दर्ज की। चेतेश्वर पुजारा को उनकी शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ मैच' घोषित किया गया है। टीम इंडिया ने हैदराबाद स्थित होटल आईटीसी ककटिया में केक काटकर और मस्ती कर जीत का जश्न मनाया।
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस ऐतिहासिक मुकाबले में मेजबान टीम ने हर डिपार्टमेंट में कंगारुओं पर दबंगई दिखाई। बैटिंग से लेकर बॉलिंग तक हर जगह भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा। वैसे तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने जीत में योगदान दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को ओवर पावर करने में पांच खिलाड़ियों का रोल अहम रहा। युवा बॉलर भुवनेश्वर कुमार से लेकर
चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन तक सभी ने अपना दम दिखा कर कंगारुओं को पस्त कर दिया।
आगे क्लिक कर जानिए, टीम इंडिया की इस मेगा जीत के पांच हीरो कौन रहे और उन्होंने कौन सा कारनामा कर कंगारुओं को किया पस्त...