नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। खराब दौर से गुजर रहे भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है जबकि लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को टीम में बरकरार रखा गया है। माना जा रहा है कि सहवाग को धोनी से अनबन का खामियाजा भुगतना पड़ा है और अब उनका वनडे कॅरियर भी खतरे में पड़ गया है।
दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया, 'क्या सहवाग को टीम से निकाल देने से भारतीय क्रिकेट की हालत ठीक हो जाएगी? टीम की बदहाली के असल कारणों, जो अब भी बरकरार हैं, पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है।'
वैसे, सहवाग को ड्रॉप करके सेलेक्टर्स ने खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को 'कड़ा संकेत' दे दिया है। हालांकि सहवाग के लिए अच्छी खबर यह भी है कि सेलेक्टर सहवाग को टेस्ट में ओपनर के तौर पर बरकरार रखना चाहते हैं। सेलेक्शन कमेटी के भीतर इस बात पर आम राय है कि सहवाग का आक्रामक रुख आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को कड़ा जवाब दे सकता है।
रविवार को भारतीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन वनडे के लिए टीम का ऐलान किया। (पूरी टीम जानने के लिए क्लिक कीजिए) इंग्लैंड के खिलाफ टीम में सहवाग को छोड़कर उन सभी खिलाडियों को भारतीय टीम में जगह मिली है जो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल रहे। सहवाग की जगह चेतेश्वर पुजारा को मौका दिया गया है। (फिक्स था भारत-पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला?)
(फोटो: तीसरे वनडे में गौतम गंभीर का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते मोहम्मद इरफान। इस तस्वीर में पीछे गंभीर भी दिखाई दे रहे हैं)
ये भी पढ़ें
आखिरी वनडे 10 रन से जीती टीम इंडिया, कप्तान धोनी मैन ऑफ द मैच
इंग्लैंड के खिलाफ टीम का ऐलान, सहवाग का पत्ता कटा, पुजारा को मौका
श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर हसी को दिया विदाई का तोहफा
आते ही छा गए अमरोहा के शमी अहमद