विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Questions On Team India For England ODI

धोनी ने कटवाया सहवाग का पत्‍ता, वनडे कॅरियर खतरे में?

2 of 5 Photos

सहवाग का कॅरियर इन दिनों खराब दौर से गुजर रहा है। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ हाल में 2 मैचों में 35 रन बनाए हैं। वीरू पिछले 5 वनडे मैचों में 85 रन बनाए हैं जबकि पिछले 12 महीने के दौरान सहवाग ने 11 वनडे खेले हैं और इनमें महज 22.54 की औसत से रन बनाए हैं। सहवाग की उम्र 34 साल से ज्‍यादा हो रही है। फॉर्म भी उनके साथ नहीं है। ऐसे में उनके वनडे टीम से बाहर होने से सवाल यह भी उठता है कि क्‍या उनका कॅरियर खत्‍म हो गया है?

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर ने कहा है, 'मुझे लगता है कि सहवाग का कॅरियर खत्‍म हो गया है। बॉडी लैंग्‍वेज से साफ है कि उम्र भी वीरू के आड़े आ रही है।' एक और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने कहा, 'सेलेक्‍टर्स ने जो भरोसा वीरू पर जताया, वह उस पर खरा नहीं उतरे हैं। यह वीरू के लिए ही नहीं, सभी प्‍लेयर्स के लिए वेक अप कॉल है।'

संभव है कि सहवाग की उम्र, फिटनेस और फिल्डिंग के मद्देनजर सेलेक्‍टर्स ने उन्‍हें क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट से दूर रखने का फैसला किया होगा। लेकिन कप्‍तान धोनी और वीरू की दूरियां भी अब किसी से छिपी नहीं हैं। धोनी पहले भी सहवाग की बेहतर फिल्डिंग क्षमता पर सवाल उठा चुके हैं। बीते साल ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कप्‍तान ने सहवाग को 'स्‍लो मूवर' करार देते हुए गौतम गंभीर और सचिन तेंडुलकर के साथ वीरू को भी टीम से बाहर रखा था।

 


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment