वैसे, सूत्रों की मानें तो चयनकर्ताओं ने खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा को भी ड्रॉप करने की योजना बनाई थी। लेकिन 'विकल्पों का अभाव' होने की वजह से रोहित का पत्ता कटते-कटते बचा। रोहित को कप्तान धोनी का करीबी भी बताया जाता है।
रोहित शर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान केवल एक मैच (चेन्नई वनडे में) खेलने का मौका मिला था। लेकिन शर्मा इस मैच में केवल चार रन ही बना सके थे।
इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भी रोहित कुछ खास नहीं कर सके थे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान पांच वनडे मैचों में शर्मा केवल 13 रन ही बना सके थे। इनमें दो मैचों में तो वो खाता भी नहीं खोल सके थे और पैवेलियन लौट गए।