राजस्थान रॉयल्स ने किया घपला, लगा 100 करोड़ रुपए का जुर्माना
Dainikbhaskar.com
| Feb 04, 2013, 16:12PM IST

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की पूर्व विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने फेमा एक्ट के तहत 100 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई है।
इंवेस्टिगेशन एजेंसी के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स टीम को विदेशी सूत्र से पैसा मिला जो कि फॉरेन एक्सचेंज मेंटेनेंस एक्ट का उल्लंघन है। फ्रेंचाइजी के मालिक शिल्पा और राज कुंद्रा को ईडी विभाग ने यह जुर्माना भरने के लिए 45 दिन का समय दिया है।
ईडी विभाग के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स का 2008 में जब गठन हुआ था, तब मनोज बडाले ने बीसीसीआई को अग्रिम भुगतान इमर्जिंग मीडिया की ओर से अपने निजी अकाउंट से किया था।
ब्रिटेन स्थित इमर्जिंग मीडिया लिमिटेड के डायरेक्टर बडाले का जयपुर आईपीएल क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में 32.4% का शेयर है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 3 खिलाड़ियों को खरीदने में 1,328,696 डॉलर लुटाए। शिल्पा और राज कुंद्रा ने मिल कर इस नीलामी में फिडेल एडवर्ड्स, जेम्स फाल्कनर औऱ कुशल परेरा को खरीदा।







