राजकोट. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए पहले इंटरनेशनल मुकाबले ने गुजरात का सिर ऊंचा कर दिया। हालांकि, इस मुकाबले में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अंत में जीत सिर्फ और सिर्फ खेल की हुई। राजकोट वासियों ने एक रोमांचक मुकाबले का मजा लिया।
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंजन शाह स्टेडियम की सफलता पर खुश दिखे। इसी जश्न को मनाने के लिए संघ ने 40 लाख रुपए की राशि सिर्फ आतिशबाजी और लेजर शो के लिए ही खर्च कर डाली।
जैसे ही टीम इंडिया इंग्लैंड के हाथों 9 रन से हारी, वैसे ही पूरे मैदान पर आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। लगभग 20 मिनट तक लगातार चमकीले आतिशबाजियों से आसमान रंगीन रहा। उसके बाद मैदान पर खास लेजर शो का आयोजन किया गया।
आगे क्लिक कर देखिए, कैसे टीम इंडिया की हार पर मना 40 लाख रुपए का जश्न