विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Ramnaresh Sarwan Wins 88 Lakh Rs Damages From Boar

बोर्ड ने की थी स्टार खिलाड़ी की बेइज्जती, अब भरेगा लाखों का हर्जाना

Agency | Sep 14, 2012, 11:59AM IST
 
 

एंटीगा. वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज रामनरेश सरवन अपनी फिटनेस पर की गई टिप्पणी के मामले में कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ मुकदमा जीत गए हैं और मध्यस्थता अदालत में हुई सुनवाई के बाद बोर्ड से उन्हें एक लाख 61 हजार डॉलर का हर्जाना अदा करने को कहा गया है।

सरवन ने वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन वीपा के साथ मिलकर बोर्ड के खिलाफ मुकदमा ठोका था। उनकी दलील थी कि बोर्ड ने मार्च 2011 में उनकी फिटनेस और रवैये पर अनुचित टिप्पणी की थी। सरवन ने कहा था कि बोर्ड की इस टिप्पणी के कारण उन्हें केन्द्रीय अनुबंध गंवाने के साथ ही पेशेवर क्रिकेटर के रूप में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका करिअर चौपट हो गया।

मामले के लिए नियुक्त मध्यस्थ सीनत जयराम ने सरवन की हानि और क्षति की दलील स्वीकार करते हुए कहा कि बोर्ड की चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होने के कारण सरवन को नुकसान हुआ और बोर्ड ने खिलाड़ी के साथ किये समझौता ज्ञापन का उल्लंघन भी किया है।

डब्ल्यूआईसीबी ने अपने फेसबुक पेज पर जारी बयान में इस मामले को बंद करने की घोषणा की लेकिन साथ ही कहा कि मध्यस्थ का फैसला बेहद कड़ा है। हालांकि मध्यस्थ ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरवन के साथ हुआ व्यवहार अनुचित है और बोर्ड का रवैया कहीं से पारदर्शी नहीं है।

तस्वीरों में देखिए, वेस्ट इंडीज के इस दिग्गज क्रिकेटर का करियर ग्राफ...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment