नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की ताजा रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 203 रन बनाए। धोनी सीरीज में पहले और तीसरे मैच में 'मैन ऑफ द मैच' रहे थे। तीसरे मैच में धोनी को यह पुरस्कार उनकी शानदार कप्तानी के चलते मिला। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें दिया गया यह अवॉर्ड एक तरह से फिक्स था। तीसरे मैच में धोनी को यह अवॉर्ड कप्तान का हौसला बढ़ाने के लिए दिया गया। इससे पहले तीसरा वनडे भी फिक्स होने की आशंका जताई जा चुकी है। (फिक्स था भारत-पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला?)
हालांकि आखिरी वनडे में धोनी ने भारतीय बल्लेबाजों में सबसे अधिक 36 रन बनाए थे लेकिन विकेटकीपिंग 'टॉप क्लास' की नहीं रही। उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान मिस्बा उल हक का कैच 'ड्रॉप' कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि धोनी मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड के लिए 'फ्रंटरनर' नहीं थे लेकिन आखिरी मिनट में उन्होंने अन्य दावेदारों को पीछे छोड़ दिया। (टीम इंडिया के सेलेक्शन पर भी उठे सवाल)
गौरतलब है कि मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड का चयन कमेंटेटर्स की जूरी द्वारा किया जाता है। सूत्रों का कहना है कि धोनी को वोट देने वाले कमेंटेटर्स ने दावा किया कि अवॉर्ड देने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था। हालांकि धोनी को वोट देने वाले एक कमेंटेटर ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि धोनी को यह अवॉर्ड ऐसे समय में उनका हौसला बढ़ाने के लिए दिया गया, जब उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है।
धोनी के मैन ऑफ द मैच होने के फैसले से कुछ ऐसे कमेंटेटर हैरान भी हैं जो अवॉर्ड देने का फैसला करने वाली जूरी में शामिल नहीं थे। इन्होंने पुस्कार के काबिल अन्य दावेदारों पर तरजीह देते हुए एक कप्तान का हौसला बढ़ाने के लिए अवॉर्ड देने के तर्क पर सवाल खड़े किए हैं। इस मैच का गवाह रहे अन्य कई कमेंटेटरों की नजर में रविन्द्र जडेजा इस अवॉर्ड के प्रबल दावेदार थे, जिन्होंने 27 रनों की बेहतरीन पारी खेली और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उमर अकमल जैसे अहम बल्लेबाज को आउट किया। जडेजा ने 10 ओवरों में महज 19 रन दिए और 2 ओवर मेडन भी डाले। इन्होंने इशांत शर्मा की गेंद पर डीप में उमर गुल का शानदार कैच भी लिया था। (सीरीज के हीरो और विलेन कौन रहे, पढें)
(आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अलावा हरभजन, शेन वॉर्न पर क्यों लगा जुर्माना? ऐसी ही कुछ अन्य खबरों के लिए आगे के स्लाइड्स पर क्लिक करें)
EXPOSED: मिस्टर धोनी ! ये हैं रोहित शर्मा से बेहतर 7 बैट्समैन
आखिरी वनडे 10 रन से जीती टीम इंडिया, कप्तान धोनी मैन ऑफ द मैच
इंग्लैंड के खिलाफ टीम का ऐलान, सहवाग का पत्ता कटा, पुजारा को मौका
श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर हसी को दिया विदाई का तोहफा
आते ही छा गए अमरोहा के शमी अहमद