पाकिस्तान के खिलाफ वनडे के लिए भारतीय टीम चुने जाने से ऐन पहले सचिन तेंडुलकर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
सचिन ने बोर्ड के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को लिखी चिट्ठी में कहा है, 'मैंने वनडे से संन्यास का फैसला कर लिया है। मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि मैं वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहा हूं। मेरा मानना है कि वर्ल्ड कप 2015 की तैयारियां भी जल्द शुरू होनी चाहिए।'
इससे पहले खबर आ रही थी कि सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जताई है। लेकिन सेलेक्शन के दिन सचिन ने संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है।
सचिन पहले ही टी-20 खेलना छोड़ चुके थे, ऐसे में वह अब सिर्फ टेस्ट मैच ही खेलेंगे।
आगे की स्लाइडों में देखिए सचिन तेंदुलकर के RARE PICS...
NOTE: Sachin with Coach Achrekar And Sachin.