विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Ravi Shastri Not Invited By Sports Ministry

खेल मंत्रालय ने किया रवि शास्‍त्री का अपमान? मीटिंग के लिए नहीं बुलाया

Agencies | Aug 20, 2012, 20:02PM IST
 
 


नई दिल्‍ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान रवि शास्‍त्री ने सोमवार को कहा कि खेल मंत्रालय ने राजीव गांधी खेल रत्‍न और अर्जुन अवार्ड कमेटी की मीटिंग के लिए नहीं बुलाया था। शास्‍त्री 15 सदस्‍यीय इस कमेटी में शामिल हैं।  कमेटी ने बीते शनिवार को इन अवार्ड्स का ऐलान किया था।
 
खेल मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कुछ अखबारों में खबर छपी कि कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के लिए शास्‍त्री से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।
 
लेकिन रवि शास्‍त्री ने कहा है कि खेल मंत्रालय ने उन्‍हें इस मीटिंग की कभी सूचना ही नहीं दी थी। उन्‍होंने कहा, 'कमेटी में शामिल होना मेरे लिए सम्‍मान की बात है लेकिन इसकी मीटिंग और इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया से मिली। मुझे इस पर आश्‍चर्य होता है कि कनेक्टिविटी के इस युग में किसी से संपर्क करना किस तरह मुश्किल है।'
 
अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक मंत्रालय ने बेहद कम समय में कमेटी की मीटिंग प्‍लान की थी। मीटिंग में खेल जगत से जुड़ी 10 नामी हस्तियां शामिल थीं लेकिन शनिवार को हुई इसकी मीटिंग में बाइचुंग भूटिया और रवि शास्‍त्री शामिल नहीं हुए थे। 
U-19 WC: टीम इंडिया ने दी ईदी, पाकिस्तान को हराया

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment